{"_id":"ffe8a616e3c0726608f3cc2a071feb86","slug":"subhash-park-will-be-solar-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष पार्क बनेगा ‘सोलर पार्क’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष पार्क बनेगा ‘सोलर पार्क’
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के पहले सोलर पार्क का शिलान्यास बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
अरिदमन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सोलर सिटी की दशा में आगरा को विकसित
करने एवं जन सामान्य को सौर ऊर्जा की आवश्यकता एवं उपयोगिता के संबंध में
जागरूक करने के उद्देश्य से सुभाष पार्क को सौर ऊर्जा पार्क में विकसित
किया जा रहा है।
इस कार्य में एडीए 14.29 लाख रुपये की धनराशि व्यय करेगा। मंत्री ने सुभाष पार्क में पौधारोपण भी किया। नेडा के परियोजना अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि पांच किलो वाट क्षमता का सोलर एसी हाईब्रिड पावर प्लांट, 5000 वाट पैनल बैटरी बैंक, 48 वोल्ट 600 एएच, पांच किलो वाट सोलर एसी हाईब्रिड इनवर्टर स्थापित होेने से सुभाष पार्क के स्ट्रीट लाइट, पंखों को संचालित किया जा सकेगा।
पार्क के अंदर निर्मित बाल भवन के एक कक्ष को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के संबंध में जानकारी एवं संयंत्रों के लाइव डिसप्ले के लिए विकसित किया जाएगा। इसमें एक ओर जहां जनसामान्य को वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने के लिए सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर छात्र छात्राओं को नवीकरणीय ऊर्जा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर डीएम पंकज कुमार, मुख्य सीडीओ दीपक मीना, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, एडीए सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।