फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subedar Vijaypal Singh merged into the five elements, he suffered a heart attack while on duty, the brave son was given a final farewell with military honours, Nagla Mauhar echoed with patriotic slogans, and people paid tribute to the martyr.

Agra News: पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार विजयपाल सिंह, ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक, वीर सपूत को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगला मौहार, शहीद को किया नमन

Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Subedar Vijaypal Singh merged into the five elements, he suffered a heart attack while on duty, the brave son was given a final farewell with military honours, Nagla Mauhar echoed with patriotic slogans, and people paid tribute to the martyr.
सूबेदार विजयपाल सिंह को सलामी देते जवान,दूसरे चित्र में मुखाग्नि देता पुत्र आयुष - फोटो : विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
कागारौल। क्षेत्र के गांव रिठौरी के मजरा नगला मौहार में बुधवार को उस वक्त हर आंख नम हो गई, जब भारतीय सेना के सूबेदार विजयपाल सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक निवास पहुंचा। भारत माता की जय और विजयपाल सिंह अमर रहें के गगनभेदी नारों के बीच वीर सपूत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सूबेदार विजयपाल सिंह पंजाब के फिरोजपुर में एसकेडी क्लर्क के पद पर तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। बुधवार को जैसे ही सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जब तक सूरज चांद रहेगा, विजयपाल तेरा नाम रहेगा के नारों के साथ शहीद को नमन किया। घर पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख उठीं, जिन्हें परिजन ने बमुश्किल संभाला।
विज्ञापन


बेटे ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से दी विदाई
गांव के श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंत्येष्टि की गई, जहां पुत्र आयुष ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के कैप्टन महेश चाहर, फाैज कुमार, सूबेदार प्रताप चाहर, शिव कुमार जूरेल, गंधर्व सिंह, बलबीर चाहर और अनिल राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन और हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed