फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector who went to serve notice to shopkeeper beat him

Agra: दरोगा की दबंगई तो देखिए...नोटिस तामील के दौरान दुकानदार को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 28 Mar 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

आगरा में एक दरोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा द्वारा एक दुकानदार को थप्पड़ जड़े जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
sub inspector who went to serve notice to shopkeeper beat him
दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी में दर्ज अमानत में खयानत के केस में दुकानदार को नोटिस तामील कराने पहुंचा दरोगा अपना आपा खो बैठा। आरोप है कि थाने चलने में देरी करने पर गिफ्ट दुकानदार को पांच-छह तमाचे जड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को फुटेज वायरल होने पर जांच कर दरोगा को निलंबित कर दिया गया। यह हाल तब है, जब हाल ही में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड ने पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार का पाठ पढ़वाया है।
विज्ञापन




 

मथुरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले रुपयों की आवश्यकता थी। इसलिए गोकुलपुरा के गिफ्ट शॉप संचालक शिवम वर्मा से रुपये उधार लिए थे। इसके बदले में 2 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गिरवी रखी थी। अब वह रुपये दे चुकी हैं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि महिला ने दुकानदार से चेन वापस करने के लिए कहा था। मगर, वह चेन वापस करने के लिए राजी नहीं हुआ।

यह कहा कि 90 हजार रुपये वापस कर देगा। मगर, रुपये नहीं दिए। इस बारे में पंचायत भी की। पुलिस को शिकायत मिलने पर दुकानदार को थाने बुलाया गया। मगर, वह हर बार टालमटोल करता रहा। इससे दुकान पर पुलिस भेजी गई थी। दुकानदार ने केस दर्ज होने पर ही थाने आने की बात कही। मामले में एक सप्ताह पहले अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। इसमें राजकुमार वर्मा, शिवम वर्मा सहित तीन लोग आरोपी हैं।

विवेचना चौकी प्रभारी गोकुलपुरा राकेश साहू कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे चौकी प्रभारी नोटिस तामील कराने के लिए दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने ग्राहक के सामने ही शिवम वर्मा को थाने चलने के लिए कहा। इस पर वह दुकान बंद करने लगे। अचानक देरी करने का आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी ने दुकानदार को पांच-छह तमाचे जड़ दिए। इसके बाद पकड़कर चौकी पर ले आए।

आरोप है कि चौकी पर भी मारपीट की गई। शिवम वर्मा की मां नीलम सोनी ने शिकायत की। शिकायत में लेन-देन के विवाद में पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। इस पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गए।

एसीपी की जांच में हुई पुष्टि
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी से जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट में मारपीट और अभद्रता की पुष्टि हुई। इसी आधार पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। जांच कराई जा रही है।

विशेषज्ञों ने दी थी अच्छे व्यवहार की सीख
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड ने हाल ही में पुलिसकर्मियों को विशेषज्ञों की टीम से शिष्टाचार का पाठ पढ़वाया था। लोगों से अच्छे व्यवहार करने के लिए पुलिसकर्मियों को सीख भी दी थी। हर क्राइम मीटिंग में भी अच्छे व्यवहार के लिए बताया जाता है। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मियों के व्यवहार में परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed