{"_id":"667a25bc7d03e6e563073da6","slug":"sub-inspector-poured-petrol-worth-rs-200-to-find-stolen-bike-victim-told-commissioner-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस: चोरी हुई बाइक खोजने के लिए दरोगा ने डलवाया 200 रुपये का पेट्रोल, पीड़ित ने कमिश्नर को बताई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस: चोरी हुई बाइक खोजने के लिए दरोगा ने डलवाया 200 रुपये का पेट्रोल, पीड़ित ने कमिश्नर को बताई करतूत
Tue, 25 Jun 2024 07:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:34 AM IST
सार
आगरा कमिश्नरेट के दरोगा ने चोरी का बाइक तलाशने के नाम पर पीड़ित से अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। इस मामले में पीड़ित ने कमिश्नर से शिकायत की।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर की एक चौकी में बाइक चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़ित से स्मार्ट सिटी के कैमरे देखने जाने के लिए दरोगा ने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद इंस्पेक्टर सदर ने पीड़ित को पीटा भी। पीड़ित ने कमिश्नर से शिकायत की है।
नगला परसौती निवासी विपिन गौर ने बताया कि 22 जून की शाम को सीओडी चौकी से कुछ दूरी पर उनकी बाइक चोरी हो गई। वह मोमोज खाने ठेल पर रुके थे। शिकायत पर चौकी पर मौजूद दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज देखने जाने के लिए कहा। इसके लिए अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी।
दूसरे दिन वह अपने दोस्त की बाइक लेकर चोरी वाले स्थान पर पहुंचकर छिप गए। ताकि चोर दोबारा से आएं, लेकिन उसी वक्त सदर थाने के इंस्पेक्टर ने बाइक के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह दोस्त की बाइक मांगकर लाए हैं। इस पर उन्हें थप्पड़ जड़े। पीड़ित ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाए।