फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub inspector called victim to thana and threatened him with encounter in Agra also demanded two lakh rupees

UP: थाने में बुलाकर दरोगा ने पीड़ित को ही दी एनकाउंटर की धमकी, दो लाख मांगे; जांच के आदेश

Thu, 13 Jun 2024 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 10:31 AM IST
सार

ताजनगरी में थाने में बुलाकर दरोगा ने पीड़ित को ही एनकाउंटर करने की धमकी दी। उससे दो लाख रुपये भी मांगे। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Sub inspector called victim to thana and threatened him with encounter in Agra also demanded two lakh rupees
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दरोगा ने थाने में बुलाकर पीड़ित को ही प्रताड़ित किया। यही नहीं एनकाउंटर की भी धमकी दी। दो लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने सदर के सहायक पुलिस आयुक्त को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


पीड़ित अनिल शर्मा ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरई मोड़ में रह रहे हैं। उन्होंने ताजगंज थाना के एक दरोगा की शिकायत पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ से की है। 
विज्ञापन


कहा कि 10 महीने पहले उन्हें घर में घुसकर एक व्यक्ति ने धमकाया था। इस मामले में ताजगंज थाना में केस दर्ज कराया। मगर, अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर दरोगा अनुज चौधरी ने उन्हें 9 जून को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह विवेचक हैं। धमकाया, जबरन थाने के पीछे के कमरे में बैठाकर मोबाइल खुलवाकर कॉल डिटेल चेक की। एनकाउंटर करने की बात कही। जेल में सड़ा देने की बात कहते रहे। इसके बाद 2 लाख रुपये की मांग की। एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्य देखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed