फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students up to class eight will study online in agra

कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जाएगा स्कूल, ऑनलाइन ही चलेगी पढ़ाई

Tue, 13 Oct 2020 01:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students up to class eight will study online in agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। उनकी पढ़ाई ऑनलाइन ही चलती रहेगी। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को बुलाने के लिए उनके अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को प्रायोगिक और लिखित परीक्षा के लिए आना होगा, लेकिन अन्य कक्षाओं के छात्रों पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन



स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। स्कूलों के संचालन की रणनीति पर मंगलवार को एडीएम सिटी, एसएसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें स्कूलों वाहनों की फिटनेस, सैनिटाइजेशन अभियान व निगरानी व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मस्थल फिलहाल बंद ही रहेंगे

जिलाधिकारी ने कहा कि धर्मस्थल फिलहाल बंद रहेंगे। इन्हें खोलने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। 20 अक्तूबर के बाद सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन व धर्मस्थलों के संबंध में बैठक होगी। संक्रमण की समीक्षा के बाद इन पर कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed