फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students took admission in council schools with Mangal Tilak

Agra News: परिषदीय स्कूलों में मंगल तिलक के साथ छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

Tue, 01 Jul 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Students took admission in council schools with Mangal Tilak
मैनपुरी। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूल फिर से बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हो गए। पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया गया और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में खीर परोसी गई। कई स्थानों पर ''स्कूल चलो'' रैलियां भी निकाली गईं, जिससे बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी में ''स्कूल चलो अभियान'' के तहत नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया और उन्हें गुब्बारे व उपहार भी दिए। इस दौरान सुनील कुमार, सौरभ सहाय, प्रिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कंपोजिट विद्यालय टिंडौली में सुखेंद्र प्रताप और पंकज जैन ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया, जहां बच्चों के लिए खीर और कचौड़ी का इंतज़ाम किया गया था।
विज्ञापन

विकास खंड घिरोर के प्राथमिक विद्यालय ढकरई में भी बच्चों का पहले दिन मंगल तिलक के साथ स्वागत हुआ। प्रधानाध्यापक रेनू और सहायक अध्यापक निरूपा मौजूद रहीं। बीएसए के निर्देश पर सभी स्कूलों में पहले दिन बच्चों के लिए खीर बनाई गई, जिसे खाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठौली में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से परिसर में जलभराव हो रहा है, जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान से पानी निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।

बेवर में खंड शिक्षा अधिकारी कपूर सिंह परिहार ने बीआरसी से ब्लॉक स्तरीय ''स्कूल चलो'' रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में केंद्रीय विद्यालय, बेवर कंपोजिट विद्यालय, एसआरएस पब्लिक स्कूल, बाल भारती, अमर शहीद इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने भाग लिया। रैली ने नगर भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। नगर भ्रमण के बाद रैली बीआरसी पर संपन्न हुई। इस मौके पर कायम सिंह, अनुपम यादव, सचिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को टीका लगाकर और माला पहनाकर विद्यालय के पहले दिन उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed