{"_id":"658866952a750e50220e3bea","slug":"students-should-make-good-use-of-smart-phones-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-9619-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्मार्ट फोन का सदुपयोग करें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्मार्ट फोन का सदुपयोग करें छात्र-छात्राएं
Sun, 24 Dec 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट फोन का सदुपयोग करें छात्र-छात्राएं
- धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट में पर्यटन मंत्री ने वितरित किए स्मार्ट फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में शनिवार की शाम पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन का सदुपयोग करें। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिला उठे।
पर्यटन मंत्री ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करते हुए कहा कि तकनीकी के इस युग में छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट फोन बहुत ही उपयोगी हैं। स्मार्ट फोन से छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। बेहतर स्टडी के लिए स्मार्ट फोन जरूरी है। महाविद्यालय की अध्यक्ष सुमन चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं इनमें स्मार्ट फोन भी एक बेहतर योजना है। सचिव डॉ. राजीव कमल मिश्र ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है यह योजनाएं छात्र-छात्राओं के लिए हितकारी हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.जितेंद्र कुमार सक्सेना, रिचा मिश्रा, सचिन चौहान, अनिल कुमार, संदीप राठौर, कुलदीप सक्सेना मौजूद रहे।