फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students of ambedkar university are still waiting for result

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: अभी तक जारी नहीं हुआ परीक्षा परिणाम, पढ़ाई पर असर

Sun, 12 Sep 2021 06:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Sep 2021 06:05 PM IST
सार

स्नातक द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों के परिणाम न आने से कॉलेजों में तृतीय वर्ष की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही। वजह प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया गया था। तृतीय वर्ष की कक्षाएं लगाने के लिए कॉलेज प्रशासन को द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
students of ambedkar university are still waiting for result
आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक स्नातक द्वितीय और परास्नातक अंतिम वर्ष के किसी भी पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। इसका असर प्रवेश और पढ़ाई पर पड़ रहा है। परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं बढ़ रहे। वहीं, परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को शासनादेश के अनुरूप 31 अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी करने थे। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अभी तक 35 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल प्रथम वर्ष के साथ एमए और एमएससी के 28 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं। इनकी परीक्षा नहीं कराई गई थी, छात्रों को प्रोन्नत किया गया है। महज तीन ऐसे पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए जा सके हैं, जिनकी परीक्षा कराई गई थी। इसमें बीकॉम वोकेशनल अंतिम वर्ष, बीएससी अंतिम और बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम शामिल है। अभी बीए अंतिम वर्ष का भी परिणाम जारी होना बाकी है। 
विज्ञापन


स्नातक द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों के परिणाम न आने से कॉलेजों में तृतीय वर्ष की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही। कॉलेजों ने द्वितीय वर्ष की कक्षाएं तो लगानी शुरू कर दी है। वजह प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया गया था। तृतीय वर्ष की कक्षाएं लगाने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि एक हफ्ते में अधिकतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर के बाद कोई परिणाम नहीं आया
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 का पहला परिणाम ही 31 अगस्त को बीकॉम व बीकॉम वोकेशनल प्रथम वर्ष का जारी किया गया। उसके बाद एक, दो और चार सितंबर को परिणाम जारी किए गए। सात सितंबर को बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम आया, उसके बाद से कोई परिणाम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed