फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students of 250 schools could not get furniture

250 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल सका फर्नीचर

Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students of 250 schools could not get furniture
मैनपुरी। पिछले छह महीनों के प्रयास के बाद भी जिले के 250 स्कूलों के 10 हजार छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। बजट के बाद भी छात्र-छात्राएं जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। तीन बार फर्नीचर के लिए जारी की गई टेंडर की प्रक्रिया निरस्त हो चुकी है। चौथी बार जिला प्रशासन के पास टेंडर के लिए फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन

जनपद के 250 परिषदीय स्कूल में छात्र-छात्राओं को डेस्क पर बैठाने के लिए छह महीने पहले विभाग ने 1.53 करोड़ की धनराशि जारी की थी। लेकिन धनराशि उपलब्ध होने के छह महीने बाद भी जिले के 250 स्कूलों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो पूर्व में जेम पोर्टल पर तीन बार टेंडर जारी किया गया लेकिन एक भी बार पात्र संस्था न मिलने के कारण टेंडर आवंटित नहीं किया जा सका। चौथी बार अधिकारियों को छात्र-छात्राओं के फर्नीचर के लिए फाइल भेजी गई है। दूसरी तरफ फर्नीचर उपलब्ध न होने के कारण छात्र-छात्राओं को जमीन पर चटाई और टाट-पट्टी पर बैठना पड़ रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि जिले में 3229 डेस्क खरीदी जानी हैं। एक डेस्क की कीमत 4760 रुपये निर्धारित की गई है। जेम पोर्टल पर लगातार शासन से दिए गए नमूने के आधार पर खरीद का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मानक के अनुसार संस्था न मिलने के कारण बार-बार टेंडर निरस्त हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जेम पोर्टल पर आवेदन तो कई संस्थाओं ने किए लेकिन कम से कम तीन संस्थाएं ऐसी चाहिए थीं जो शासन से जारी मानकों को पूरा कर रही हों ऐसा नहीं हो सका। जिसके चलते बार-बार टेंडर निरस्त हो रहा है।

विभागीय आदेशों का पालन करते हुए जेम पोर्टल पर टेंडर की प्रक्रिया तीन बार की जा चुकी है। लेकिन जेम पोर्टल पर मानक के अनुसार संस्था नहीं मिली। चौथी बार फाइल अधिकारियों के पास भेजी गई है।
- कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed