फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students learned about the history of Sikri on World Tourism Day.

Agra News: विश्व पर्यटन दिवस पर छात्रों ने जाना सीकरी का इतिहास

Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students learned about the history of Sikri on World Tourism Day.
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा छात्रों को सीकरी स्मारकों का अवलोकन कराया गया
फतेहपुर सीकरी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) के करीब 55 छात्र-छात्राओं को फतेहपुर सीकरी के विश्वदाय स्मारकों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन करने के साथ ही उनके इतिहास, स्थापत्य कला और पर्यटन महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान यूपीटी गाइड नौशाद कुरैशी और प्रमोद चाहर ने छात्र-छात्राओं को फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारकों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्मारकों के निर्माण, उनकी स्थापत्य शैली और मुगलकालीन इतिहास में फतेहपुर सीकरी के महत्व के बारे में बताया। छात्रों ने बुलंद दरवाजा, दीवान-ए-खास, पंचमहल, जोधाबाई महल सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक इमारतें देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी होती लाल, पर्यटन पुलिस के प्रमोद गोयल, अमरकांत दीक्षित, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed