फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students kicked and punched on MG Road vehicles stopped but they did not stop

दबंगई का ऐसा आलम: एमजी रोड पर छात्रों में चले लात-घूंसे, रुक गए वाहन...पर वो न रुके; वीडियो हुए वायरल

Wed, 31 Jan 2024 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

दीवानी के सामने दो छात्र गुटों में मारपीट से अफरातफरी मच गई। शहर के व्यस्ततम मार्ग एमजी रोड पर हुए इस झगड़े के दौरान वाहनों के पहिये थम गए, लेकिन छात्र गुट नहीं रुके। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से भाग निकले। 

 

विज्ञापन
Students kicked and punched on MG Road vehicles stopped but they did not stop
: एमजी रोड पर छात्रों में चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर दीवानी के गेट नंबर 2 के सामने छात्र गुटों में विवाद के बाद जमकर लात-घूंसे चले। दो छात्रों की 6 छात्रों ने पिटाई लगाई। इससे अफरातफरी मच गई। वाहन भी रुक गए। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर दो बजे की बताई गई है। छात्र गुटों में किसी बात पर विवाद हुआ। दो छात्रों को 6 छात्रों ने पकड़ लिया। एक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारने लगे। दूसरे को भी पकड़ लिया। मगर, वो जान बचाकर किसी तरह भागने लगा। डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गया। मगर, पीछे से हमलावर छात्र आ गए। उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों में मारपीट होता देखकर एमजी रोड पर वाहन भी रुक गए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह मंगलवार को वायरल हो गया। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार का कहना है कि छात्रों में मारपीट की जानकारी मिली है। मामले में किसी पीडि़त ने शिकायत नहीं की है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed