फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students Kanak and Sona presented their views on Constitution in front of Chief Minister Yogi in Assembly

UP: विधानसभा में गूंजी कनक और सोना की आवाज...मुख्यमंत्री योगी के सामने छात्राओं ने रखे संविधान पर विचार

Sun, 30 Mar 2025 09:48 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 09:48 AM IST
सार

लखनऊ में आयोजित युवा संसद में आगरा नोडल सेंटर से 10 युवा शामिल हुए। छात्रा कनक चाैहान और सोना ने संविधान पर अपने विचार रखे। इस दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी माैजूद रहे।

विज्ञापन
Students Kanak and Sona presented their views on Constitution in front of Chief Minister Yogi in Assembly
विधानसभा में विचार रखतीं छात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ के विधान भवन में शनिवार को विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। सेंट जोंस काॅलेज की छात्रा कनक चौहान के साथ आगरा नोडल सेंटर के 10 युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने संविधान पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा संसद में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से आगरा के 78 युवाओं में से 10 युवाओं को चुना गया था। लखनऊ में दो दिन की राज्य स्तरीय युवा संसद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने संविधान पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


सेंट जोंस काॅलेज की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कनक चौहान ने संविधान के 11 संकल्प प्रस्तुत किए। कहा कि क्या होता यदि संविधान न होता, आज की भटकती नौका में उफान ले रहे होते। उन्होंने हिंदी में अपने विचार रखे। अंग्रेजी में छात्रा सोना ने संविधान के 75 साल पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. पूनम तिवारी ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक कनक चौहान के साथ ही राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडिरया, मैनपुरी के बीए के छात्र आर्यन देव पाथरे भी लखनऊ युवा संसद में शामिल हुए।


240 में से चुने जाएंगे 3 छात्र
युवा संसद में 240 युवाओं ने विधानसभा में भाषण दिया। इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ को राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद के लिए चुना जाएगा। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं की आवाज को सुनने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता और नीति निर्माण में भागीदार बनाना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed