फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students have less interest in doing BA from residential campus Agra University

Agra University: छात्र-छात्राओं की आवासीय परिसर से बीए करने में रुचि हुई कम, देखें आंकड़े

Thu, 04 Aug 2022 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 07:33 PM IST
सार

आगरा विवि के आवासीय परिसर में बीए के प्रवेश के लिए 4 अगस्त को काउंसिलिंग कराई गई। कुल 221 सीटों के लिए 500 आवेदकों को बुलाया गया, जिसमें महज 46 छात्र-छात्राएं पहुंचे।
 

विज्ञापन
Students have less interest in doing BA from residential campus Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-23 में संचालित किए जाने वाले कला संकाय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को जुबली हाल में काउंसिलिंग कराई गई। विश्वविद्यालय परिसर से बीए करने में छात्र-छात्राओं ने कम रुचि दिखाई है। 221 सीटों के लिए 500 आवेदकों को बुलाया गया था, महज 46 ने काउंसिलिंग कराई।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन को आवासीय परिसर में संचालित किए जाने वाले बीए के पाठ्यक्रमों के लिए करीब 900 आवेदन मिले थे। पहली बार कला संकाय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाने हैं। लाइब्रेरी साइंस, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, समाज, इतिहास विषयों का विकल्प चुनने के लिए छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के डीन कला संकाय प्रो. उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राएं बाहर होने की वजह से पहले दिन काउंसिलिंग में नहीं पहुंच सके, इनको शुक्रवार को बुलाया गया है। सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग कराने वाले छात्रों की संख्या अभी कम है। दूसरी काउंसिलिंग भी करानी होगी। छात्र संख्या कुछ बढ़ जाएगी।   

विज्ञापन

प्रवेश के लिए आवेदन लिए, शिक्षक अभी नहीं

शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र विषयों को पढ़ाने के लिए अभी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगा गया है। छात्र-छात्राएं प्रवेश से पहले फैकल्टी आदि की जानकारी करते हैं, विश्वविद्यालय में शुरू किए जा रहे नए पाठ्यक्रमों में अभी विभाग स्थापित नहीं किया गया है। जानकारों की मानें तो शिक्षक न होने की वजह से छात्र-छात्राएं अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed