{"_id":"5d3404d78ebc3e6cdf2c8c93","slug":"students-creates-ruckus-at-dayalbagh-educational-institute-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग के दौरान डीईआई में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, प्रवेश में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग के दौरान डीईआई में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, प्रवेश में धांधली का आरोप
Sun, 21 Jul 2019 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज फैकल्टी से बात करते हुए छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) में प्रवेश नहीं दिए जाने पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जा रहा है और अधिक नंबर वालों को मना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाकर परिसर से बाहर निकाला।
डीईआई में स्नातक स्तर के बीए, बीकॉम, बीएससी और अन्य पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने जाने के लिए शनिवार को काउंसलिंग कराई गई। इसमें प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सीटें कम थीं और अभ्यर्थी अधिक पहुंच गए। इससे अधिकतर अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए।
प्रवेश परीक्षा में कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल कराने का आरोप लगाते हुए बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर तक हंगामा चलता रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। चार बजे पुलिस पहुंची और अभ्यर्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से कहा कि काउंसलिंग में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। प्रवेश परीक्षा के अंक के अलावा अन्य प्रमाणपत्रों और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश के लिए चयन किया गया है। वेबसाइट पर यह भी लिखा गया था कि उपलब्ध सीटों के अनुरूप ही प्रवेश लिया जाएगा। जरूरी नहीं है कि सभी के प्रवेश हो जाएं।

साक्षात्कार के लिए शाम तक बैठे रहे, फिर लगा दिया नोटिस
छात्र राहुल कुमार, स्वाती, अंजलि, संदीप, शिवानी, शुभम सहित 25 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि दयालबाग शिक्षण संस्थान में आनलाइन आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक से पास भी हुए। साक्षात्कार भी दिया।
बीएड, बीएससी, बीटेक में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रवेश ले लिया गया, जिनके अच्छे अंक आए, उनको प्रवेश नहीं मिला। जिनका साक्षात्कार छूट गया था, उनके लिए आने पर साक्षात्कार की व्यवस्था की गई।
सुबह छह से शाम पांच बजे तक आवेदक बैठे रहे, लेकिन साक्षात्कार नहीं हुआ। बाद में एक नोटिस साक्षात्कार नहीं होने के बारे में लगा दिया गया। पूछने पर कर्मचारियों ने धमकी दी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी, लेकिन नहीं दी गई। बाद में सभी को बाहर निकाल दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में न्यू आगरा थाना निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थियों को हंगामा करने की जगह लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए समझाया गया। इसके बाद सभी बाहर चले गए।