फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students created ruckus by climbing the university gate broke the lock with stones; watch video

Agra University: विश्वविद्यालय गेट पर चढ़कर छात्रों ने किया हंगामा, पत्थर से तोड़ा ताला; देखें वीडियो

Tue, 15 Oct 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

 एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने भ्रष्टाचार, छात्रसंघ चुनाव कराने और चीफ प्रॉक्टर को हटाने के मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पत्थर से विश्वविद्यालय के गेट में लगा ताला तक तोड़ दिया गया। 
 

विज्ञापन
Students created ruckus by climbing the university gate broke the lock with stones; watch video
आगरा विवि हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने भ्रष्टाचार की जांच, छात्रसंघ चुनाव कराने और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग करते हुए सोमवार को 3 घंटे तक हंगामा किया। प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए और पत्थर से ताला तोड़ दिया। पुलिस से बहस होने पर नारेबाजी करते हुए कुलसचिव कार्यालय घेर लिया। रास्ता रोककर धरने पर बैठ गए। कुलसचिव को ज्ञापन देकर 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर दीक्षांत समारोह का विरोध और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन






 

पोस्टर-बैनर लेकर सैकड़ों छात्र करीब एक बजे विश्वविद्यालय के गेट संख्या तीन पर पहुंचे। गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। गेट नहीं खोलने पर गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित छात्रों ने पत्थर से गेट का ताला तोड़ दिया। पुलिस पहुंची और छात्रों को रोका, इस पर तीखी बहस हुई। छात्रों ने जुलूस निकालते हुए कुलसचिव कार्यालय घेर लिया। नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा और छात्र सभा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि मरम्मत और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी को चीफ प्रॉक्टर बना दिया गया है। अन्य छात्र संगठनों से उनका व्यवहार सौतेला है।

 
विज्ञापन

कहा कि भ्रष्टाचार की जांच, छात्रसंघ चुनाव कराने और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन और दीक्षांत समारोह का विरोध करेंगे। प्रदर्शन में सतीश सिकरवार, अमित प्रताप यादव, राजन ठाकुर, अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित, बलवंत यादव, ओम पंडित, ललित, जितेंद्र, ऋषभ, अजय, शिवम बघेल, मनीष यादव, उत्कर्ष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

समिति बनाकर कराएंगे जांच
 कुलसचिव राजेश कुमार का कहना है कि छात्रों के आरोप और मांगों की जांच कराने के लिए समिति बना रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर के एबीवीपी का पदाधिकारी होने की शिकायत पर उनसे स्पष्टीकरण भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed