फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students created ruckus at university over allegations of irregularities in results

विश्वविद्यालय में हंगामा: परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव, लापता के पोस्टर लगाए; छात्रों ने लगाया ये आरोप

Wed, 14 Oct 2026 08:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 08:39 PM IST
सार

छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन में गड़बड़ी की है, जिसमें कई छात्र फेल कर दिए हैं। विश्वविद्यालय में छात्रों ने नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक के केबिन पर लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। 

विज्ञापन
Students created ruckus at university over allegations of irregularities in results
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि के छात्रों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। धरना देकर नारेबाजी करते हुए परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाए। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


एनएसयूआई पदाधिकारियों के नेतृत्व में बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के आगरा कॉलेज, आदित्य कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां परीक्षा नियंत्रक नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि वे मीटिंग में हैं। इस पर छात्र-छात्राएं कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और हंगामा करने लगे। परीक्षा नियंत्रक के केबिन पर लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन में गड़बड़ी की है, जिसमें कई छात्र फेल कर दिए हैं। एनएसयूआई के अंकुश गौतम ने बताया कि आउट ऑफ सिलेबस पेपर आया और मूल्यांकन में भी गड़बड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई खोलने, एक्स छात्रों को पुन: परीक्षा देने का अधिकार मिलने, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के पहले पेपर पॉलिटिकल साइंस का दोबारा मूल्यांकन करने और पास करने की मांगें की गईं। बाद में परीक्षा नियंत्रक और डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह भी पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आरटीआई के आवेदन की तिथि 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। आउट ऑफ सिलेबस की शिकायत पर समिति बनाई है, इसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी, इसके बाद आगे का निर्णय होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed