{"_id":"5fc4be52ec99de5c8e64ed59","slug":"students-can-read-newspapers-of-all-over-the-world-online-in-central-library-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के केंद्रीय पुस्तकालय में दुनियाभर के 2605 समाचारपत्र ऑनलाइन पढ़ सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के केंद्रीय पुस्तकालय में दुनियाभर के 2605 समाचारपत्र ऑनलाइन पढ़ सकेंगे छात्र
Mon, 30 Nov 2020 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Nov 2020 03:11 PM IST
सार
- पुस्तकालय में 4000 से अधिक मैगजीन भी उपलब्ध, सुबह दस से शाम पांच बजे तक पढ़ा जा सकता है निशुल्क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में डिजिटल प्लेटफार्म पर छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएं और बढ़ाई गई हैं। पुस्तकालय के नेटवर्किंग लाइब्रेरी में बैठकर देश और दुनिया के 2605 समाचारपत्र को ऑनलाइन पढ़ा जा सकेगा है। इसके अलावा 4000 से अधिक मैगजीन उपलब्ध है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अशरद ने बताया कि https:// www. pressreader. com/catlog लिंक पर जाकर देश के 164 और बाकी देशों के 2441 समाचारपत्रों को पढ़ा जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा उपयोगी है। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए।
दुनिया भर में क्या हो रहा है, वहां के समाचारपत्रों के माध्यम से पढ़ा जा सकता है। छात्र पुस्तकालय का रुख करें, इसलिए ओपेन एक्सिस की सुविधा नहीं दी गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में कई ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जिन्हें छात्र-छात्राएं घर बैठे 24 घंटे में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साइबर लाइब्रेरी में ई-पुस्तकें, पत्रिकाएं और डाटाबेस के इस्तेमाल की सुविधा निशुल्क दी गई है।
विज्ञापन
3000 ई-जर्नल्स भी उपलब्ध
विभिन्न विषयों के 3000 ई-जर्नल्स भी उपलब्ध कराए गए है। पुस्तकालय की सदस्यता पहले ही ऑनलाइन की जा चुकी है। घर बैठे कोई छात्र इसका सदस्य बन सकता है।