फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students are angry due to delay in practical by dr bhimrao ambedkar university

Agra University: बीएड, एलएलबी की साथ हुई परीक्षा...प्रैक्टिकल में की जा रही देरी, छात्रों में आक्रोश

Thu, 19 Jun 2025 02:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 19 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक के बाद 27 जून से प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल भी करा दिए जांएगे। 

विज्ञापन
Students are angry due to delay in practical by dr bhimrao ambedkar university
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बीएड के सत्र 2024-2026 के प्रथम वर्ष और सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा करा रहा है। अभी तक एलएलबी 3, 2 और बीए एलएलबी 5, 4, 3 के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित नहीं की है। जिससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब परीक्षा साथ हुई तो फिर तो प्रैक्टिकल कराने में देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बीएड, एलएलबी और बीए एलएलबी की परीक्षा 22 मई से 5 जून तक चलीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में ही बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू करा दीं, जो 25 जून तक चलेंगी। बीएड की प्रयाेगात्मक परीक्षा के लिए जिन कॉलेज में 20 से कम छात्र हैं उनके लिए चार नोडल केंद्रों का निर्धारण किया है। जिसमें बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, एके कॉलेज शिकोहाबाद, कुंवरआरसीएम मैनपुरी और बीएसए कॉलेज मथुरा नोडल केंद्र हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

10 जुलाई तक हो जाएंगी सभी परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक के बाद 27 जून से प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल भी करा दिए जांएगे। एलएलबी तृतीय और बीए एलएलबी पंचम के प्रैक्टिकल 23 जून से शुरू होंगे। इसके बाद एलएलबी द्वितीय, बीए एलएलबी चतुर्थ के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। अभी बीए एलएलबी तृतीय की परीक्षा की तिथि तय नहीं हुई है। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जुलाई तक संपन्न करा ली जाएंगी। बीएससी कृषि की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 जून से शुरू होंगी।

वैभव ने बताया कि विश्वविद्यालय बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा करा रहा है। जब मुख्य परीक्षा साथ हुई थी तो प्रैक्टिकल भी साथ में होना चाहिए। विवि की लेट लतीफी के चलते सत्र लेट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed