फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students accused on Dr Bhimrao Ambedkar University officers

विश्वविद्यालय में छात्रा ने लगाया आरोप, कहा- रात 12 बजे डिग्री देने के लिए बुलाते हैं अधिकारी

Wed, 30 Jan 2019 03:57 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Students accused on Dr Bhimrao Ambedkar University officers
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। एक छात्रा का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें छात्रा फूट-फूटकर रो रही है। वह अधिकारी पर रात 12 बजे डिग्री देने के लिए बुलाने का आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन


 शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2012 और 2013 उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं डिग्री न मिलने से परेशान हैं। प्रदेश के कई जिलों से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में डिग्री मिलने उम्मीद से डटे हुए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री उपलब्ध का लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, छात्र-छात्राओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। समय बीतने के साथ विद्यार्थियों का रोष बढ़ता जा रहा है। छह दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्रों ने मंगलवार को जमकर नारेबाजी की। छात्रा के रात में बुलाने के आरोप पर भी रोष व्यक्त किया। 
विज्ञापन


 एनएसयूआई के छात्र नेता अपूर्व शर्मा का कहना है कि डिग्री देने के लिए आश्वासन ही मिल रहा है, डिग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। कुलसचिव से छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। समय पर समय दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि छात्रों से जो वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। रात में भी काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं से सामूहिक रूप से वार्ता की गई। गलत आरोप लगाया जा रहा है। जो भी आरोप लगा रहा है, उसे साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए।’ - केएन सिंह, कुलसचिव, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed