{"_id":"59d4d1934f1c1bb8538b5c1c","slug":"student-union-election-in-agra-university-is-about-to-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः दीपावली से पहले छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः दीपावली से पहले छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
अागरा विवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के आवासीय परिसर का छात्रसंघ चुनाव 16 अक्तूबर को हो सकता है। एक-दो दिन में चुनाव तिथि घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन दीपावली के पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में है।
छात्रसंघ चुनाव के संबंध में मंगलवार शाम कुलपति की अध्यक्षता में संबंधित लोगों की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक 16 अक्तूबर को चुनाव कराने पर सहमति बन गई है। अधिसूचना जल्द जारी होगी।
विश्वविद्यालय का युवोत्सव 25 से 27 अक्तूबर को होना है। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह से पहले चुनाव कराने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि छात्र नेताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों की शिकायत रहती है कि देर से चुनाव कराने पर उनका कार्यकाल छोटा हो जाता है। इसको देखते हुए इस वर्ष पहले चुनाव कराने की योजना है। जल्द चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।