फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student union election in agra university is about to start

आगरा विविः दीपावली से पहले छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी

Wed, 04 Oct 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Oct 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
student union election in agra university is about to start
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के आवासीय परिसर का छात्रसंघ चुनाव 16 अक्तूबर को हो सकता है। एक-दो दिन में चुनाव तिथि घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन दीपावली के पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के संबंध में मंगलवार शाम कुलपति की अध्यक्षता में संबंधित लोगों की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक 16 अक्तूबर को चुनाव कराने पर सहमति बन गई है। अधिसूचना जल्द जारी होगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का युवोत्सव 25 से 27 अक्तूबर को होना है। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह से पहले चुनाव कराने के पक्ष में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि छात्र नेताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों की शिकायत रहती है कि देर से चुनाव कराने पर उनका कार्यकाल छोटा हो जाता है। इसको देखते हुए इस वर्ष पहले चुनाव कराने की योजना है। जल्द चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed