फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Shoots Himself with Father Licensed Revolver

बीएससी के छात्र ने दी जान: पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे में मिली खून से सनी लाश

Sat, 02 May 2026 07:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 02 May 2026 07:10 PM IST
सार

छात्र ने कमरे में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े। कमरे का दृश्य देख सन्न रह गए। खून से लथपथ छात्र जमीन पर पड़ा था। 

विज्ञापन
Student Shoots Himself with Father Licensed Revolver
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव पाय (सितौली) में शनिवार सुबह बीएससी के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पशु चिकित्सक का बेटा घर में अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


गांव पाय निवासी निजी पशु चिकित्सक संजय सिकरवार का 19 वर्षीय पुत्र अनुज कस्बे के एक महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब घर के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी अनुज ने कमरे में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े। 
विज्ञापन


 

कमरे का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। अनुज लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की जांच की जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed