फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student reached school with air pistol in agra

एयर पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा 11वीं का छात्र, कक्षा में साथियों को दिखाकर झाड़ा रौब

Sun, 08 Sep 2019 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
student reached school with air pistol in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार को 11वीं का छात्र बैग में एयर पिस्टल लेकर पहुंच गया। इसके बाद साथियों को दिखाने लगा। उन पर रौब झाड़ने लगा। छात्रों ने क्लास टीचर को बता दिया। इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस छात्र को थाने ले आई। हालांकि, एयर पिस्टल नहीं लेकर आने की हिदायत देकर छात्र को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


छात्र लोहामंडी क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस को बताया कि बंदरों को भगाने के लिए घर में एयर पिस्टल रखी है। शनिवार को वो बैग में रख लाया। इसके बाद बैग में रखी एयर पिस्टल साथियों को दिखाने लगा। 
विज्ञापन


पिस्टल देख डर गए साथी छात्र 
कहने लगा कि पिस्टल असली है। उसके घर में एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी आते हैं। पिता के दोस्त हैं। इसे देखकर कुछ छात्र डर गए। उन्हें लगा कि यह असली पिस्टल है। उन्होंने क्लास टीचर को बता दिया। बैग की तलाशी में वो मिल गई। इस पर पुलिस को बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। छात्रा के चाचा आए। छात्र एयर पिस्टल लाने का कारण नहीं बता सका। बाद में उसे चाचा के सुपुर्द कर दिया गया। एयर पिस्टल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एयर पिस्टल खराब थी। छात्र ने विद्यालय लेकर आने का कारण नहीं बताया है। 

रौब झाड़ने के लिए नकली को बता रहा था असली 
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छात्र अपने साथियों पर रौब झाड़ने के लिए पिस्टल लेकर आया था। एयर पिस्टल को असली बताकर दिखा रहा था। कह रहा था कि मेरे घर में एसएसपी आते हैं। कुछ शिक्षकों ने पूछताछ की। 

मगर, सही जानकारी उन्हें भी नहीं दी। इस पर पुलिस को बुलाया गया था। छात्र से पूछताछ की जाएगी। उसके अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। आगे से इस तरह की हरकत नहीं करे, उसके लिए लिखित में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed