फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student of eta raped

एटा की छात्रा से युवक ने किया रेप

Fri, 13 Feb 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 13 Feb 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
रकाबगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार शाम को एटा की छात्रा अर्ध बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पड़ोसी युवक पर टूंडला में दुराचार करने और इसके बाद आगरा में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक धर्मस्थल के नजदीक 16 वर्षीय मीना (बदला नाम) गुरुवार शाम को अर्ध बेहोशी की हालत  मिली। राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को थाने ले आई। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मीना ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां के व्यवहार से तंग आकर उसने फीरोजाबाद निवासी बहन के घर रहने का फैसला किया था। इसके लिए उसने पड़ोस में रहने वाले युवक की मदद ली। युवक उसे टूंडला लेकर आया। आरोप है कि यहां एक होटल में उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आगरा ले आया। खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बिजलीघर बस स्टैंड से छीपीटोला लेकर आया। अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed