फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student going to take exam injured in accident

Agra News: परीक्षा देने जा रही छात्रा हादसे में घायल

Fri, 24 Apr 2026 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Student going to take exam injured in accident
बाह। शुक्रवार की सुबह कैंजरा रोड पर परीक्षा देने जा रही छात्रा दुर्घटना में घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्राम मुकुंदीपुरा निवासी सोनम पुत्री रामनरेश (18) बीए की परीक्षा देने अपने पिता रामनरेश के साथ बाइक से बाह आ रही थी। कैंजरा रोड पर भदावर डिपो के समीप रौंग साइड खड़े लोडर से उनकी बाइक टकरा गई। सोनम घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बाह से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्रा के भाई शिवम ने बताया उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिससे भदावर डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में होने वाली बीए की परीक्षा छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed