{"_id":"5e5771898ebc3ef3e1416808","slug":"student-create-ruckus-in-exam-center-of-up-board-exam-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2020: अंग्रेजी की परीक्षा में नकल कराने को लेकर हंगामा-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2020: अंग्रेजी की परीक्षा में नकल कराने को लेकर हंगामा-तोड़फोड़
Thu, 27 Feb 2020 01:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताल सेमरी स्थित पंडित सोनपाल इंटर कॉलेज में बुधवार शाम यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में जमकर हंगामा हुआ। जीआईसी के परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि कुछ परीक्षार्थियों को केंद्र पर नकल कराई जा रही थी।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक का आरोप है कि जीआईसी के परीक्षार्थी नकल कराने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर केंद्र में तोड़फोड़ की गई।
कुछ परीक्षार्थियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी है। बताया कि कक्ष संख्या 12 में दो परीक्षार्थियों को केंद्र का स्टाफ बार-बार बाहर लेकर जा रहा था। उन्हें 15 से 20 मिनट बाद अंदर लाया जा रहा था।

परीक्षार्थियों ने लगाया यह आरोप
कक्षा में विरोध जताया गया तो संबंधित परीक्षार्थियों ने कहा कि नकल के लिए उन्होंने 500-500 रुपये दिए हैं। केंद्र व्यवस्थापक मनीष सक्सेना का कहना है कि परीक्षार्थी ही रुपये लेकर नकल कराने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए।
सीसीटीवी कैमरे में इसकी रिकॉर्डिंग भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी। वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद कोई कदम उठाया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे में इसकी रिकॉर्डिंग भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी। वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद कोई कदम उठाया जाएगा।