{"_id":"64161ce4c7d22de0ad011e4d","slug":"strike-service-of-65-contract-electrical-workers-terminated-mainpuri-news-c-25-1-95311-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल: 65 संविदा विद्युत कर्मचारियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल: 65 संविदा विद्युत कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Sun, 19 Mar 2023 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार रात से शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन ही 103 गांवों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। वहीं शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडर बंद रहे। इससे 70 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी के लिए सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। उधर, प्रशासन ने 65 संविदा विद्युत कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार के बाद बृहस्पतिवार रात 10 बजे से हड़ताल शुरू कर दी थी। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारी डिवीजन कार्यालय परिसर में सुबह से ही डट गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रबंधन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप जड़े। बिजली कर्मियों के काम न करने से जिले में बिजली संकट गहरा गया।
स्वास्थ्य सेवाएं भी लड़खड़ाईं
अलीगंज कस्बे में सुबह से ही बिजली गायब होने से लोग नहाने तक के लिए पानी तलाशते दिखाई दिए। दोपहर होते ही बिजली व्यवस्था ठप होने की सूचना प्रशासन को दी गई। इससे सुबह लोगों को दैनिक कार्यों के लिए पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। बाजार में बिजली न होने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
लगातार बिजली गुल रहने से घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। शाम को आपूर्ति नौ घंटे बाद बहाल हुई। वहीं कस्बा का मोहल्ला राधाकिशन को अभी भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा छाया रहा। विद्युत न होने के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई। जिसमें एक्सरे मशीन का कार्य प्रभावित रहा। वहीं जसरथपुर विद्युत उप केंद्र अभी भी बंद है। जिसकी वजह से अमृतपुर, नगला नया, राघूपुर, नगला परशुराम, गोराचम, भदुइया मठ, अकबरपुर कोट, झकरई आदि गांव की विद्युत सप्लाई बाधित रही।
वैकल्पिक व्यवस्था दिखी फेल
सकीट में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह असफल नजर आई। नगर व देहात के नौरंगाबाद, नगला इंदी, नगला गंगी, बहलोलपुर नगला श्री कृष्ण, भगवंतपुर ,नूरपुर, चिल्मापुर सहित 25 ग्रामों की बिजली ठप होने से हाहाकार मचा गया। शुक्रवार से बिजली न मिलने से इनवर्टर भी जवाब दे गए पीने के पानी को लोग परेशान रहे आटा चक्की, ई-रिक्शा, मोबाइल आदि भी ठप हो गए। कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ रात में पंखे की हवा भी नसीब नहीं हुई। शनिवार की शाम पांच बजे यहां आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सात गांव में आपूर्ति ठप
मारहरा/जैथरा। मारहरा कस्बा में दोपहर दो बजे से आपूर्ति बाधित रही। जबकि क्षेत्र के नौ गांव में दो दिन से बिजली नहीं आई है। निधौलीकलां के सभापुर फीडर 24 घंटे से बिजली नहीं मिलने से मोहब्बतपुर, रसीदपुर, धौलेश्वर, रामपुर, रूपसपुर, बिचपुरी आदि गांव में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने चिंता जताई है। यहां सात गांव में आपूर्ति बाधित है। शनिवार की शाम को मिरहची फीडर फाल्ट के कारण बंद हो गया है। जैथरा में दोपहर तीन बजे से दरियावगंज फीडर बंद है।
फाल्ट होने से कस्बा सहित 90 गांव की बिजलीद्र
अवागढ़ कस्बे में शनिवार की शाम छह बजे 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूट गया। इससे क्षेत्र के 90 गांव सहित कस्बे के 11 मोहल्लों में आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे कस्बे के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है निगम के कर्मचारी सुन नहीं रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
कार्रवाई को लिखा पत्र
अलीगंज में विद्युत सब स्टेशन पर तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें एसडीओ, जेई , बाबू सहित पांच लाइनमैन ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
हड़ताल रही जारी
शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया मांगे नहीं मानी गईं तो हड़ताल आगे बढ़ सकती है। कहाकि संविदा कर्मी भी उनके साथ हड़ताल में शामिल हैं। कहा कि शनिवार को 100 गांव की आपूर्ति बाधित हैं। वहीं जवाहर तापीय परियोजना पर भी निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही।
हड़ताल के दृष्टिगत लगातार निरीक्षण और वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्य न करने वाले 65 संविदा कर्मचारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
- आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
आईटीआई सहित कुछ फीडरों पर समस्या रही। शनिवार देरशाम तक अधिकांश को चालू कर सभी इलाकों में बिजली दी गई।
- राज कुमार, अधीक्षण अभियंता