फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strike ends in agra university

आगरा विविः बैकफुट पर कर्मचारी, बिना मांगे पूरी हुए हड़ताल वापस

Tue, 18 Jul 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Tue, 18 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
strike ends in agra university
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बदलाव की बयार चल पड़ी है। अब तक ‌हड़ताल और प्रदर्शनों के जरिए आगरा विवि की व्यवस्‍‌था में धाक जमाने वाले कर्मचारी मंगलवार को बिना मांगें पूरी हुए ही बैकफुट पर आ गए। कुलपति से वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। वहीं विवि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को कड़ा संदेश भी दिया गया कि अगर छात्रों को परेशानी हुई तो ऐसी ही कार्रवाई होगी।   
विज्ञापन


बता दें कि आगरा विवि में छात्रों के रिजल्ट आदि को लेकर चल रही अव्यवस्‍थाओं के चलते कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। इस पर शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। करीब 18 दिन चल रही हड़ताल के कारण आगरा विवि में कामकाज ठप्प हो गया। 
विज्ञापन


ऐसे में छात्रों को भी परेशानी होने लगी और मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों को हो रही परेशानी के खिलाफ कुलसचिव कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। इधर कर्मचारियों ने कुलपति के समक्ष अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि कुलपति से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने 10 दिन के ‌लिए हड़ताल स्‍थगित कर दी है। वहीं विवि के कर्मचारी सरबजीत कौर की निलंबन अवधि पूरी होने पर निलंबन समाप्त कर दिया है। अन्य कर्मचारियों की बहाली पर निर्णय 10 दिन में लिया जाएगा। 


विवि के सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों से वार्ता में कुलपति की ओर से कड़ा संदेश भी दिया गया। कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर भविष्य में भी छात्रों को परेशानी हुई तो ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed