फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strike by ASHA workers and facilitators continues in Kheragarh; vaccination drive comes to a halt.

Agra News: खेरागढ़ में आशा, संगिनियों की हड़ताल जारी, टीकाकरण ठप

Fri, 16 Oct 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Strike by ASHA workers and facilitators continues in Kheragarh; vaccination drive comes to a halt.
फोटो 1 खेरागढ़सीएचसी पर धरना प्रदर्शन करते हुए आशाएं एवं संगिनी
खेरागढ़। मानदेय बढ़ाने और समय से भुगतान समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और संगिनी 3 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने सीएचसी परिसर धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के चलते टीकाकरण कार्य प्रभावित होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।
विज्ञापन

भिलावली निवासी आशा अंजू देवी, कृष्णा, अंजू, राजश्री, मंजेश, कुसमा और रेशमा आदि ने कहा कि वे गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव के बाद देखभाल, नवजात शिशुओं की घर पर देखभाल, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं के सर्वे समेत आयुष्मान व आभा आईडी बनाने जैसे कार्य करती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्हें स्थायी कर्मचारी घोषित करने, लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने तथा अपने परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिए जाने की मांग की जा रही है। मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


खेरागढ़ ब्लॉक में करीब 180 आशा कार्यकर्ता और आठ संगिनी हैं। हड़ताल के चलते तीन अक्तूबर से टीकाकरण सत्र प्रभावित हैं। इससे बच्चों एवं गर्भवतियों को निर्धारित समय पर मिलने वाली सेवाएं बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके सिंह सीएचसी अधीक्षक खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed