फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strict punishment should be given to the accused eunuchs: Pooja

आरोपी किन्नरों को दी जाए सख्त सजा : पूजा

Sat, 29 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Strict punishment should be given to the accused eunuchs: Pooja
कासगंज। किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष पूजा किन्नर ने कहा कि सहावर में मानवता को शर्मशार करने वाली जो घटना घटित हुई है, उसके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि कासगंज और एटा जिले में फर्जी किन्नरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लिंग परिवर्तन करके लोगों को किन्नर बनाया जा रहा। जो वीडियो आरोपी किन्नरों के द्वारा वायरल किया गया है, वह बेहद शर्मनाक है। जिस तरह से दूसरे गुट के किन्नर ने युवक का सिर मुडवा कर पेशाब पिलाया यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जो असली किन्नर हैं, उन्हें भी ये फर्जी किन्नर लगातार परेशान करके उनकी गद्दी छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करता है तो उस पर कार्रवाई हो। किन्नरों का काम लोगों के बच्चों की सलामती के लिए दुआ करना है। जो दान जजमान से मिलता है किन्नर उसी से भरणपोषण करते हैं। पूजा के साथ उनके अन्य साथी किन्नरों ने भी घटना को शर्मनाक बताते हुए आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed