फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strict arrangements to stop copying in up board exam in mathura

यूपी बोर्ड: मथुरा जिले में 113 केंद्रों पर परीक्षा, नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम

Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
strict arrangements to stop copying in up board exam in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। मथुरा जिले में 113 केंद्रों पर 78,597 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन


जनपद को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। 90 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें 61 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन


प्रथम पाली में प्रात: 8.00 बजे से हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है तो द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से इंटर हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा है। इसमें हाईस्कूल के 39,729 तथा इंटर के 38,868 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

61 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

जिला प्रशासन की ओर से नकल मुक्त परीक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का दावा किया जा रहा है। 113 परीक्षा केंद्रों में से 61 विद्यालयों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। 

इसमें पांच विद्यालय अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन सभी 61 केंद्रों पर परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। यहां पुलिस के भी व्यापक प्रबंध के निर्देश हैं।

सोमवार को दिनभर रही आपाधापी

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को जनपद में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। डीआईओएस दफ्तर और जिला कंट्रोल रूम पर आपाधापी साफ नजर आई। 

अधिकतर केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने से परेशान थे। इस शिकायत को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी कक्ष निरीक्षक बने शिक्षकों को कार्यमुक्त कराने के लिए प्रधानाचार्यों का फोन खटखटा रहे। 

परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान और उसके मुताबिक स्लिप लगाने का दौर दिन भर चलता रहा। कंप्यूटर ऑपरेशन सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए निगरानी कक्ष से संपर्क साधते देखे गए। 

छह सचल दल गठित

नकल रोकने के लिए जनपद में छह सचल दल गठित किए गए हैं। इन दलों की कमान डीआईओएस, एडीआईओएस, बीएसए और तीन राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को दी गई है।

परीक्षा केंद्रों 
- राजकीय कॉलेज-06
- सहायता प्राप्त कॉलेज-70
- गैर अनुदानित कॉलेज-37
- अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र-05
- संवेदनशील परीक्षा केंद्र- 56

सेक्टर व्यवस्था
- सुपर जोन -03
- जोन - 06
- सेक्टर-20

मजिस्ट्रेट व्यवस्था
- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-03
- जोनल मजिस्ट्रेट-06
- सेक्टर मजिस्ट्रेट-20
- स्टेटिक मजिस्ट्रेट-61

नियंत्रण कक्ष

कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में परीक्षा कंट्रोल रूप में निगरानी सेल गठित किया है। यहां से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा नजर रखी जाएगी। हालांकि इंटरनेट की स्पीड इस व्यवस्था में अवरोध बनती नजर आ रही है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर
- 18001803310
- 18001805312

कंट्रोल रूम नंबर
- 0565-2470218
- 8445609706
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed