फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strict action against illegal encroachments in Kalindi Vihar, 11 houses sealed

Agra News: कालिंदी विहार में अवैध कब्जों पर सख्ती, 11 मकान सील

Sat, 18 Apr 2026 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Strict action against illegal encroachments in Kalindi Vihar, 11 houses sealed
आगरा। कालिंदी विहार फेज-1 स्थित कांशीराम आवास योजना में शुक्रवार को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर चले विशेष अभियान में प्रवर्तन दल ने 11 मकानों पर अपने ताले जड़ दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कर्नल खान ने बताया कि परिषद ने करीब 13 वर्ष पूर्व 23 ब्लॉकों में कुल 360 मकानों का निर्माण कराया था। इनमें से डूडा की ओर से 145 मकानों का आवंटन कर लाभार्थियों को कब्जा दिया जा चुका है, जबकि 215 मकान अब भी आवंटन की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था होने के नाते परिषद इन भवनों को डूडा को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में है ताकि पात्र आवास विहीन लोगों को इनका आवंटन हो सके। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खाली पड़े अधिकांश मकानों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। ब्लॉक 6-बी के भवन संख्या-1 में कब्जाधारी की मौजूदगी में उसका सामान बाहर निकलवा कर परिषद ने अपना ताला लगा दिया। अन्य ब्लॉकों के अवैध कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिनों के भीतर मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया, तो मजिस्ट्रेट की सहायता से सख्त कानूनी कार्रवाई कर सामान बाहर फिंकवा दिया जाएगा। इस दौरान ट्रांस यमुना थाना पुलिस, सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह, मयंक कौशिक और अवर अभियंता सुनील यादव सहित परिषद का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed