फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stretched on the mobile team arrested copy browning

नकल करते दबोचा तो सचल दल पर ताना तमंचा

Fri, 17 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 17 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में नकल के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए। गुरुवार को सचल दस्तों ने नौ कालेजाें में सामूहिक नकल पकड़ी। अलीगढ़ के राजकीय कालेज में सचल दल पर एक परीक्षार्थी ने तमंचा तान दिया। यहां मॉडल पेपर से नकल की जा रही थी। सचल दल ने सामूहिक नकल वाले कालेजों की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डा. यदुराज सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने दूसरी पाली की परीक्षा में अलीगढ़ के गोंडा स्थित राजकीय कालेज में छापा मारा। बीए द्वितीय वर्ष हिंदी के पेपर की परीक्षा में परीक्षार्थी मॉडल पेपर खोलकर लिख रहे थे। सचल दल के सदस्यों ने परीक्षार्थियों से नकल सामग्री छीनी तो एक ने उन पर तमंचा तान दिया। अन्य परीक्षार्थी भी हमलावर हो गए। सचल दल ने प्राचार्य से शिकायत की तो पता चला कि दबंग परीक्षार्थी उन्हें भी धमका चुके हैं। इसकी शिकायत कुलपति और कुलाचिव से भी की गई है। औटा अध्यक्ष डा. वीरेंद्र चौहान का कहना है कि तमंचे लेकर छात्र परीक्षाएं दे रहे हैं। सेंटर हटाने या फिर फोर्स तैनात कर परीक्षा कराने की मांग को लेकर कुलसचिव से मिलेंगे।
विज्ञापन


छात्रा की जगह दे रहा था परीक्षा
डा. वीके सिंह की टीम ने दूसरी पाली में कासगंज के प्यारेलाल डिग्री कालेज में छापा मारा। यहां भी सामूहिक नकल मिली। एक कमरे में परीक्षार्थियों की जांच की तो फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के नाम पर राकेश कुमार नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। पकड़े गए आरोपी की रिपोर्ट कुलसचिव को भेजी गई है। इसी सचल दस्ते ने इगलास स्थित चौधरी शिवदान सिंह महाविद्यालय में छापा मारा। दल के डा. रणवीर सिंह और डा. दिग्विजय सिंह को मास कापी मिली। प्रत्येक छात्र की उत्तर पुस्तिका में सवालों के उत्तर एक जैसे लिखे मिले। 16 परीक्षार्थियों को बुक कर सामूहिक नकल की रिपोर्ट बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बोर्ड पर लिखकर कराई जा रही थी नकल
डा. निशांत चौहान ने अपनी टीम के साथ राया मथुरा के डीसीएस महाविद्यालय में छापा मारा। यहां बीए द्वितीय वर्ष हिंदी और बीकाम द्वितीय वर्ष एकाउंट के पेपर की परीक्षा थी। यहां सभी परीक्षार्थी माडल पेपर खोलकर नकल कर रहे थे। टीम ने सौ से अधिक माडल जब्त कर सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी है। एटा के गंजडुंडवारा स्थित हाजी सादिका बेगम महाविद्यालय में बीएससी के रसायन विज्ञान के पेपर में भी माडल पेपर से परीक्षार्थी नकल करते पाए गए। इसी टीम ने राजकुमारी गायत्री देवी कालेज, राजारामपुर में छापा मारा। यहां ब्लैक बोर्ड पर लिखकर नकल कराई जा रही थी। अलीगंज के बीपी सिंह कालेज में कक्ष निरीक्षक बोलकर नकल कराता मिला। जैथरा के कौशल किशोर रामबती महाविद्यालय और तेज सिंह गजाधर सिंह कालेज में झुंड बनाकर छात्र माडल से लिखते मिले। लूटरी सिंह श्रीराम यादव कालेज, झुमरी और शिकोहाबाद के संत जनुबाबा महाविद्यालय में भी यही हाल रहा। टीम ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट बनाकर परीक्षा निरस्त की संस्तुति की है।


शिकोहाबाद में भी दबोचे नकलची
दूसरी पाली में शिकोहाबाद के एसएस मेमोरियल कालेज और दलवीर सिंह महाविद्यालय से तीन-तीन नकलची दबोचे गए। अतरौली के लालाराम शर्मा मेमोरियल कालेज से दो और फतेहसिंह महाविद्यालय में एक नकचली पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed