फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stress,death from poison,anxiety,relations

गृह क्लेश से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
stress,death from poison,anxiety,relations
सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जहर खाकर आत्महत्या अजयपाल (30) पुत्र रामचंद्र निवासी पूरनमपुर ने की। मंगलवार की दोपहर उसका शव गांव के पास ही लोगों ने पड़ा देखा तो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस सूचना पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश का कारण जानकारी में आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। किसी तरह की कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन

युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर अवस्था में किया अलीगढ़ रेफर
कासगंज। कस्बा सोरों में एक युवक ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। रवि (33) पुत्र अविनाश निवासी कछला गेट सोरों ने मंगलवार को रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे घायल अवस्था में आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed