{"_id":"69e06ae3907c0400ce0cfbf0","slug":"stray-dogs-continue-to-roam-despite-supreme-court-orders-in-agra-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बस अड्डे हों या फिर रेलवे स्टेशन, स्कूलों में भी घूम रहे आवारा कुत्ते; सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बस अड्डे हों या फिर रेलवे स्टेशन, स्कूलों में भी घूम रहे आवारा कुत्ते; सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी बेअसर
Thu, 16 Apr 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद आगरा में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और स्कूलों में आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। प्रशासनिक योजनाएं कागजों तक सीमित हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
आईएसबीटी परिसर में बैठा कुत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और स्कूल परिसर में कुत्तों की आवाजाही बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को जन-सुरक्षा संकट मानते हुए नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इनकी आवाजाही रोकने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और नगर निकायों को दो सप्ताह के भीतर सभी सरकारी-निजी स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, खेल परिसर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों की सूची तैयार करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लेटा कुत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सूची में उन परिसरों को चिह्नित किया जाना था जहां आवारा कुत्तों से लोगों को खतरा है। प्रत्येक परिसर में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य की गई थी। हालांकि, फाइलों में कार्ययोजना लागू होने के बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस है। आगरा कैंट, बस अड्डा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय प्रागंण आदि में कुत्ते घूमते मिल जाएंगे।
रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने कहा कि स्टेशन पर कुत्तों के प्रवेश को रोका जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस अड्डे के गेट पर कर्मचारी तैनात रहते हैं, फिर भी यदि कुत्तों का प्रवेश बना हुआ है तो इसे दिखवाया जाएगा और रोका जाएगा।