फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray dogs are scaring tourists at the Taj Mahal

Agra News: ताजमहल पर पर्यटकों को डरा रहे लावारिस कुत्ते

Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs are scaring tourists at the Taj Mahal
फोटो। ताजमहल परिसर में बने पार्क में घूम रहा कुत्ता और पार्क में फैली गंदगी। संवाद
आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब परिसर में एक लावारिस कुत्ता घूमता हुआ दिखाई दिया। ताजमहल परिसर के भीतर स्थित पार्क में यह कुत्ता कूड़ेदान में फेंके गए बच्चों के इस्तेमाल किए हुए हगीज और शू-कवर निकालकर इधर-उधर गंदगी फैला रहा था।
विज्ञापन




मौके पर मौजूद पर्यटकों ने बताया कि कुत्ता लगातार पार्क और पाथवे के बीच चक्कर लगा रहा था। जैसे ही किसी पर्यटक ने पास जाने की कोशिश की तो वह भौंकने लगा। इससे लोगों में काटने का डर पैदा हो गया और कई पर्यटक बच्चों को लेकर पार्क से दूर हट गए। विदेशी पर्यटकों ने भी इसकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन




पर्यटकों का कहना था कि ताजमहल जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में आवारा पशुओं का प्रवेश चिंताजनक है। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि स्मारक की स्वच्छता भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। नगर निगम की टीम इनको कैचिंग करती है। अगर ऐसा है तो नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed