फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stray cattle picked up young man and threw him resulting in his death In Agra

UP: गोवंश ने युवक को उठाकर कई बार पटका, पेट में सींग घुसने से फट गया गुर्दा; दर्दनाक मौत; शव देख चीख पड़े लोग

Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

गोवंश ने युवक को उठाकर कई बार पटका। पेट में सींग घुसने उसका गुर्दा फट गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लाश देखकर घरवाले चीख पड़े। 

विज्ञापन
stray cattle picked up young man and threw him resulting in his death In Agra
आवारा गोवंश। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को आवारा गोवंश ने युवक को पटककर मार डाला। सींग पेट में घुसने से उनका गुर्दा फट गया था। खबर मिली तो घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। लाश देखकर वह चीख पड़े। जानकारी होने पर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के नगला लोधा गांव की है। गांव निवासी भगवान सिंह (55) होली पर खेत की तरफ गए थे। यहां वह पूर्वजों के चौरा साफ-सफाई कर रहे थे। पास के ही खेत में आवारा गोवंश चर रहा था। साफ-सफाई करते समय वह गोवंश उनकी तरफ भागा और हमला कर दिया। गोवंश ने भगवान को सींगो से उठाकर कई बार जमीन पर पटका। 
विज्ञापन


पेट में सींग घुसने से उनका गुर्दा फट गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने देखा तो बचाने के लिए भागे। साथ ही शोर मचाया। लोगों ने गोवंश को वहां से भगाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। वह भगवान सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि भगवान सिंह के दो पुत्र गिरीश और दीपक हैं। इनकी शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed