{"_id":"6602a659108968fe08028577","slug":"stray-cattle-picked-up-young-man-and-threw-him-resulting-in-his-death-in-agra-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोवंश ने युवक को उठाकर कई बार पटका, पेट में सींग घुसने से फट गया गुर्दा; दर्दनाक मौत; शव देख चीख पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोवंश ने युवक को उठाकर कई बार पटका, पेट में सींग घुसने से फट गया गुर्दा; दर्दनाक मौत; शव देख चीख पड़े लोग
Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
सार
गोवंश ने युवक को उठाकर कई बार पटका। पेट में सींग घुसने उसका गुर्दा फट गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लाश देखकर घरवाले चीख पड़े।
विज्ञापन
आवारा गोवंश।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को आवारा गोवंश ने युवक को पटककर मार डाला। सींग पेट में घुसने से उनका गुर्दा फट गया था। खबर मिली तो घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। लाश देखकर वह चीख पड़े। जानकारी होने पर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के नगला लोधा गांव की है। गांव निवासी भगवान सिंह (55) होली पर खेत की तरफ गए थे। यहां वह पूर्वजों के चौरा साफ-सफाई कर रहे थे। पास के ही खेत में आवारा गोवंश चर रहा था। साफ-सफाई करते समय वह गोवंश उनकी तरफ भागा और हमला कर दिया। गोवंश ने भगवान को सींगो से उठाकर कई बार जमीन पर पटका।
विज्ञापन
पेट में सींग घुसने से उनका गुर्दा फट गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने देखा तो बचाने के लिए भागे। साथ ही शोर मचाया। लोगों ने गोवंश को वहां से भगाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। वह भगवान सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि भगवान सिंह के दो पुत्र गिरीश और दीपक हैं। इनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन