फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray cattle are destroying crops, farmers are wandering to sell millet.

Agra News: छुट्टा मवेशी उजाड़ रहे फसल, बाजरा बेचने को भटक रहे किसान

Fri, 12 Dec 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle are destroying crops, farmers are wandering to sell millet.
भाकियू सर्वोदय ने एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा छुट्टा मवेशी एवं बाजरा खरीद को लेकर ज्ञापन
बाह। बाड़ लगाने के बाद भी बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लॉक के गांवों में छुट्टा मवेशी खेतों में घुस कर फसलें उजाड़ रहे हैं। किसान बाजरा खरीद केंद्रों पर हो रही धांधली से परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए भृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन सर्वाेदय ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों की अनदेखी पर रोष जताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सर्दी के माैसम में खेत में फसलों की सुरक्षा किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बाड़ और पहरेदारी के बाद भी छुट्टा मवेशी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। बाह, पिनाहट, जैतपुर के खंड विकास अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी छुट्टा मवेशी से मुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। बाजरा खरीद केंद्र में भी धांधली की जांच और किसानों के बाजरा की तौल सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। चेताया कि अनदेखी पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भदौरिया, रामौतार, लक्ष्मीकांत शर्मा, पप्पू त्यागी, विनय भदौरिया, अजय यादव, राजीव यादव और चंदा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed