{"_id":"667917f436a68d75d1004c02","slug":"storyteller-pradeep-mishra-problems-increased-after-his-comment-on-shri-radha-mahapanchayat-today-in-barsana-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीराधा पर टिप्पणी के बाद बढ़ीं कथावाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें, बरसाना में आज महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीराधा पर टिप्पणी के बाद बढ़ीं कथावाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें, बरसाना में आज महापंचायत
Mon, 24 Jun 2024 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:23 PM IST
सार
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ बरसाना के मान मंदिर में पद्मश्री संत रमेश बाबा की अध्यक्षता में महापंचायत होगी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में संत समाज के लोग जुट रहे हैं।
विज्ञापन
बरसाना में आज महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ बरसाना में आज महापंचायत होने जा रही है। बरसाना के मान मंदिर में पद्मश्री संत रमेश बाबा की अध्यक्षता में यह महापंचायत होगी। हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। बता दें कि प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से ब्रज में विरोध हो रहा है। उन्होंने राधारानी-श्रीकृष्ण के विवाह को लेकर टिप्पणी की थी। ब्रज के संत समाज की मांग है कि प्रदीप मिश्रा अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगे।
बरसाना के मान मंदिर स्थित रस मंडप में दोपहर तीन बजे से महापंचायत शुरू होगी. इसमें हजारों की संख्या में ब्रजवासी, मंदिरो के सेवायत, गोस्वामी समाज और ब्रज के प्रमुख वरिष्ठ संत पंचायत शामिल होंगे। पंचायत को लेकर बड़े पैमाने पर मान मंदिर के रस मंडप में तैयारी की गई है। तैयारी में जुटे मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री संत रमेश बाबा की अध्यक्षता में यह महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में समस्त राधा कृष्ण के भक्तो की हजारों की संख्या में आने की संभावना है। आज इस मामले में ठोस निर्णय लेंगे।