फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm Havoc in Fatehabad: Neem Tree Falls on House, Five Injured

आंधी का कहर: हवा की रफ्तार नहीं झेल सके वर्षों पुराने पेड़, नीम भी उखड़ गए; चपेट में आने से पांच घायल

Sat, 30 May 2026 09:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 09:06 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद के ईधौन गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान पर नीम का पेड़ गिरने से पांच लोग घायल हो गए। निबोहरा और आसपास के इलाकों में भी पेड़ गिरने और बिजली के खंभे टूटने से कई हादसे हुए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन
Storm Havoc in Fatehabad: Neem Tree Falls on House, Five Injured
आंधी का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आंधी और बारिश ने शुक्रवार शाम क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। गांव ईधौन में नीम का पेड़ मकान पर गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। वहीं निबोहरा के नहरे का पुरा गांव में भी नीम का पेड़ टूटकर मकान के पास गिर पड़ा, जबकि पेड़ के नीचे दबने से एक बाइक सवार भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन


गांव ईधौन निवासी उषा देवी पत्नी मुकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान उनके मकान के पास लगा नीम का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे के समय घर में खाना बना रही पुत्रवधू नीरज पत्नी राजेश समेत राजकुमारी, काजल (8 वर्ष) और उषा देवी, अर्जुन (6 वर्ष) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पेड़ व मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। उधर, कस्बा फतेहाबाद के गांधी चौक पर नगर पंचायत द्वारा लगाया गया लाइट का खंभा टूटकर विद्युत केबल पर जा टिका। निबोहरा क्षेत्र के गांव नहरे का पुरा में राम महेश पुत्र लटूरी प्रसाद के घर के पास भी नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इसके अलावा बेगमपुर निवासी ब्रह्मलाल पुत्र बहादुर सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी तहसील रोड पर अचानक पेड़ गिरने से वह घायल हो गए। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिर पड़े। विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed