फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm Disrupts Arrangements Ahead of Yogi Adityanath Event in Agra Villages

UP: सीएम योगी की सभा से पहले उखड़े होर्डिंग्स, आंधी-बारिश से बिगड़ी तैयारियां; कीचड़ से भर गए कच्चे रास्ते

Wed, 08 Apr 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 11:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले तेज आंधी और बारिश ने तैयारियों को अस्त-व्यस्त कर दिया। होर्डिंग्स गिरे, सड़कें कीचड़ में बदलीं और लोगों को पैदल सभा स्थल तक पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
Storm Disrupts Arrangements Ahead of Yogi Adityanath Event in Agra Villages
होर्डिंग्स गिरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को आगमन से ठीक पहले मौसम ने कुबेरपुर के गांव रहनकलां व रायपुर में तैयारियों की पोल खोल दी। ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 10 नई टाउनशिप के शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश का असर यह रहा कि इनर रिंग रोड से लेकर गांव रहनकला और रायपुर को जोड़ने वाले मार्गों पर लगे होर्डिंग्स तेज हवा के झोंकों में उखड़कर गिर पड़े। कई स्थानों पर कच्ची सड़कें कीचड़ से भर गईं, जिससे लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सभा स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। भीड़ को लेकर आ रही बसों को ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य मार्ग से हटाकर कच्चे रास्तों की ओर मोड़ दिया और अलग पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया। इसके बाद लोगों को पैदल ही सभा स्थल तक पहुंचना पड़ा। अचानक बदले मौसम और अव्यवस्थाओं के बीच प्रशासन को व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जीएस धर्मेश, बेबीरानी मौर्या, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, छोटे लाल कुशवाहा, डॉ. धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, राजयसभा सांसद नवीन जैन, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed