फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm and rain wreak havoc; power out in dozens of villages.

Agra News: आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, दर्जनों गांवों की बत्ती गुल

Fri, 18 Sep 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc; power out in dozens of villages.
बाह: आंधी में जैतपुर क्षेत्र में टूटे पेड़ और बिजली के खम्भे
आगरा। तेज आंधी और बारिश ने बृहस्पतिवार शाम को गांव और कस्बों में भारी तबाही मचाई। बाह और फतेहाबाद में सर्वाधिक नुकसान हुआ। दोनों तहसील क्षेत्र में बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। पेड़ों के टूटने से बाह में स्टेट हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जैतपुर और बाह क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम 6 बजे करीब आंधी और बारिश से आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर 2 जगह पेड़ टूट कर गिरने से जैतपुर क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क से पेड़ों को हटाने के बाद यातायात शुरू हो सका। जैतपुर क्षेत्र की कई बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

जैतपुर के उपखंड अधिकारी शंभूनाथ ने बताया अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र में 8, देवपुरा बिजली घर क्षेत्र में 5, पाठकपुरा एवं नौगवां बिजली घर क्षेत्र में 2-2 समेत 20 बिजली के खंभे टूटे हैं। बाह के उपखंड अधिकारी नितिन माहेश्वरी ने बताया कि आंधी में कुछ लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली विभाग की टीमें पेट्रोलिंग कर फाल्ट आदि ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे करीब तेज आंधी के कारण करीब 20 विद्युत पोल और चार ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों पेड़ उखड़कर गिर पड़े। इससे धिमिश्री फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खेतों में पककर तैयार खड़ी बाजरा की फसल भी तेज हवा के कारण गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।
तहसील रोड पर नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। वन विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया। वहीं पैतीखेड़ा मार्ग पर विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ उखड़कर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। खेतों में खड़ी बाजरा की फसल तेज हवा के चलते जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल पकने के समय हुई बारिश और आंधी से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता फतेहाबाद शैलेंद्र कटियार ने बताया धिमिश्री फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद है। विद्युत विभाग की टीमों को मरम्मत कार्य में लगाया गया है। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

टिनशेड के मलबे में दबकर घायल हुई महिला
बाह। सन्नपुरा गांव की राजेंद्री पत्नी तारा चंद ने बताया वह खूंटे पर बंधी भैंस को चारे के लिए खोलने गई थी। इसी दौरान तेज आंधी के चलते नीम का पेड़ टूट कर टिनशेड पर गिरा। टिनशेड के मलबे में वह दब गई। परिजन एवं पड़ोसियों ने मलबा हटा कर उनको बाहर निकाला। सिर में गहरी चोट लगी है। पूरे शरीर पर जगह जगह पर चोट के निशान हैं। परिजन ने राजेंद्री को इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया।


बाजरे की फसल पर संकट के बादल
खेरागढ़। शाम छह बजे शुरू हुई तेज बारिश के बाद सड़कों और खेतों में पानी भर गया। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल पर बारिश का असर पड़ने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि सरसों की बुवाई के लिए तैयार खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed