फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm and rain wreak havoc... Farmer killed by lightning, trees and billboards uprooted

Agra News: आंधी-बारिश का कहर... बिजली गिरने से किसान की मौत, पेड़-होर्डिंग उखड़े

Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc... Farmer killed by lightning, trees and billboards uprooted
आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।
आगरा। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को आई आंधी-बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कहर बरपाया। बाह में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े किसान महेश कुमार (36) की मौत हो गई। वहीं, कई स्थानों पर आंधी की वजह से पेड़ व होर्डिंग उखड़ गए। बिजली गिरने से कुछ इलाकों में आपूर्ति भी बाधित हुई। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 10.2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की।
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी की वजह से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार सुबह से छाए बादलों ने राहत पहुंचाई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मूंग की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए बाह के धोबई गांव के किसान महेश कुमार बारिश से बचने के लिए गांव राजारामपुरा के पास बकाइन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो पेड़ के पास महेश का शव मिला। शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था। सूचना पर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आंधी-बारिश से शहर में आवास विकास व यमुनापार क्षेत्र में कुछ जगह होर्डिंग उखड़ गए। एमजी रोड पर नालबंद चौराहे, ताज के पूर्वी गेट के रास्ते समेत ताजगंज क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों, खासकर पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सौ फुटा रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से बसई मंडी तक कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को गुजरने में मुश्किल हुई।
शमसाबाद रोड पर नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट से गंदगी फैल गई। बिचपुरी में आंधी से पेड़-खंभे और ट्रांसफॉर्मर गिर गए। पथौली में 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर डबल पोल सहित गिर गया। अटूस, नगला लालदास व अन्य स्थानों पर बिजली के 10 पोल टूट गए। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई।
उधर, आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित कस्बा मिढ़ाकुर में भी आंधी से एक पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। ओले गिरने से मक्का-मूंगफली की फसल खराब हो गई।
-------------

आज से तीन दिन साफ रहेगा मौसम
बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले 4.4 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके बाद फिर से आंधी-बारिश की संभावना है।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बाह में मृतक महेश कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed