फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stop the propoganda of candidate in kasganj

अंतिम दिन चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, किया शक्ति प्रदर्शन

Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
stop the propoganda of candidate in kasganj
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे दिन चुनाव क्षेत्र में डटे नजर आए। वहीं ग्रामीण इलाकों में उन परिवारों के मुखिया की मान मनोव्वल करते हुए लोग देखे गए। इनके परिवार में मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार अपने अपने वार्डों में हर गांव तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। उनके समर्थक अलग-अलग गांव में दिनभर पहुंचते रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। सबसे अधिक चुनाव प्रचार का उत्साह ग्राम प्रधान पद के लिए देखा गया। जहां अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मतदाता तक प्रत्याशी पहुंच रहे थे। पैर छूकर बुजुर्गों से आशीर्वाद मांग रहे थे तो बच्चों को दुलार भी कर रहे थे। भरोसा और वादे तो वहीं पुराने थे, लेकिन कुछ नया करने का भी वायदा प्रत्याशी दे रहे थे।
विज्ञापन

कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में
वैसे तो बड़े चुनावों में गाड़ियों पर लगे लाउडस्पीकरों से प्रचार होता था लेकिन इस बार ग्राम पंचायत के चुनाव को भी प्रधानपद के प्रत्याशियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार किया। वाहनों पर लगे लाउडस्पीकरों में सबसे अधिक एक ही नारा सुनाई पड़ रहा था कि कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed