फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones were pelted at the police who reached the spot after receiving information about the fight.

Agra News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव

Sat, 25 Jan 2025 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the police who reached the spot after receiving information about the fight.
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरसेट में दो दिन पूर्व दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।क्षेत्र के गांव सरसेट में 22 जनवरी की रात में राजेश और उसके रिश्तेदारों की बीच शराब पीने के बाद विवाद हो रहा था। गावं में दो पक्षों में ए झगड़े की सूचना अवनीश ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर राजेश व उसके साथी पुलिस के साथ झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपियों को रात में पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए। ग्रामीणों से जानकारी करने पर राजेश, पिंटू निवासी गांव सरसेट अमांपुर व धर्मेंद्र , जितेंद्र निवासी गांव करमचंदपुर थाना जिठवारा जनपद प्रतापढ़ व अन्य लोग पुलिस पर पथराव करने में शामिल थे। मामले में उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ गांव में भय का माहौल पैदा करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दूसरे दिन 23 जनवरी को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव सरसेट में गई थी। पुलिस के समझाने पर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस पर पथराव व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed