{"_id":"5c6d6959bdec22738f5204a6","slug":"stone-thrown-at-vande-bharat-express-in-tundla","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, शीशा टूटा, यात्रियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, शीशा टूटा, यात्रियों में दहशत
Wed, 20 Feb 2019 08:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन की खिड़की का कांच टूट गया। ट्रेन पर पथराव की घटना से यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 8:05 बजे टूंडला स्टेशन से गुजरी थी। ट्रेन करीब 130 किमी प्रतिघंटे की गति से जा रही थी। इस दौरान हिरनगांव-फिरोजाबाद स्टेशनों के मध्य युवकों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन पर पथराव होते देख ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। इस बीच पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। घबराए यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे टीटीई व अन्य रेल स्टाफ को जानकारी देते हुए रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
घटना से तत्काल रेल अधिकारियों व टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। ट्रेन पर पथराव होने की सूचना पर रेल अधिकारियों ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को भेजा। हालांकि इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से भाग गये।