{"_id":"252973035cc00e05d7dc0c1066021ace","slug":"stone-throwing-on-retired-mejor-s-home-after-murder-of-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या के बाद रिटायर्ड मेजर के घर पथराव-बाइक फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या के बाद रिटायर्ड मेजर के घर पथराव-बाइक फूंकी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां में मंगलवार शाम मजदूरी के बकाया मात्र सौ रुपये पाने की जिद पर अड़े मजदूर को रिटायर्ड मेजर के पौत्र ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर तो मोहल्ला सुलग उठा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। जमकर पथराव किया और दो बाइक फूंक दीं। आरोपी युवक के पिता को डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। भारी फोर्स की मौजूदगी और एसएसपी राजेश डी. मोदक के समझाने पर भी बवाल न थमा तो पुलिस ने रबर की गोलियां चलाकर उपद्रवी भीड़ को खदेड़ा। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए वहां फोर्स लगा दी गई है।
कटरा वजीर खां दलित बहुल मोहल्ला है। यहीं रहने वाले रिटायर्ड मेजर एमएल उपाध्याय के पौत्र जयकृष्ण ने मजदूर पप्पू उर्फ कुब्बा (40) से कुछ दिन पहले घर के पास बने मंदिर में मरम्मत कराई थी। तब पप्पू के मजदूरी में सौ रुपये बकाया रह गए थे। उसके घरवालों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पप्पू वही बकाया मांगने जयकृष्ण के घर गया। दोनों में गाली-गलौज होने लगी तो मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव करा दिया। पप्पू कुछ देर बाद दोबारा जयकृष्ण के घर पहुंच गया। आरोप है कि इस दफा जयकृष्ण ने पप्पू को जमकर पीटा। उसे कई बार जमीन पर पटका भी। इससे पप्पू ने वहीं दम तोड़ दिया। जयकृष्ण फरार हो गया।
कुछ ही देर में पप्पू की पीटकर हत्या की खबर फैल गई। गुस्साई भीड़ ने जयकृष्ण के घर पर पथराव किया। बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। भीड़ ने जयकृ्ष्ण के पिता मोहन को पकड़ लिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे तो पीछा कर रही भीड़ ने उन्हें फिर यमुना किनारे दबोच लिया और डंडों से पीटने लगी। सूचना पर आई पुलिस ने किसी तरह बचाकर उन्हें एसएन अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश डी. मोदक, एसपीआरए बबीता साहू, सीओ छत्ता बीएस त्यागी फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों ने समझाया पर लोग हंगामा करते रहे। कई दफा उनमें और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हो गई। बाद में पुलिस ने लाठियां भांज और रबर बुलेट चलाकर भीड़ को खदेड़ा और तब मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसएसपी ने बताया कि जयकृष्ण, उसके पिता मोहन और चाचा शशि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।