फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone Pelting On Police Team Four Injured Crime News

आगरा में पुलिसटीम पर हमला, उपद्रवियों ने बरसाए ईंट-पत्थर, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Wed, 11 Mar 2020 02:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Stone Pelting On Police Team Four Injured Crime News
झगड़े के बाद गली में पड़ी ईंटें - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के थाना जगदीशपुरा के किशोरपुरा में होली पर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। ईंट-पत्थर से गली पट गई। झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। होली पर झगड़े की सूचना के बाद लोहामंडी पुलिस वहां तत्काल पहुंची। लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसटीम पर ही हमला बोल दिया। इस घटना में दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना जगदीशपुरा के किशोरपुरा में होली के दौरान झगड़ा हुआ था। स्थानीय निवासी आकाश और मंगल के परिवारों में ये झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। 
विज्ञापन


पथराव की सूचना पुलिस को दी गई। लोहामंडी सर्किल की फोर्स पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव की घटना में एसआई अवनीत मान, एसआई सुधीर राठी, कॉस्टेबल राजवीर सिंह सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों में आकाश, बबलू, भीमसेन, मंगल सिंह, छोटी और निशा है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed